
5 Bhojpuri Patriotic songs for Republic Day 2023: आज देशभर में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है. सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं. लोग इसका अलग-अलग तरीके से जश्न मना रहे हैं. हर कोई तिरंगा लहरा रहा है. आपने बॉलीवुड के गाने भी खूब सुने होंगे, जो कि देश भक्ति से ओत-प्रोत हैं. ऐसे में आपको भोजपुरी के उन गानों को दिखा रहे हैं, जो देश भक्ति से ओत-प्रोत है. इसमें खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे स्टार्स के गाने शामिल हैं. इन गानों को आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. देखिए…
<youtubeembed cat="entertainment" creationdate="January 26, 2023, 07:30 IST" title="Republic Day 2023: भोजपुरी के 5 गाने, जिन्हें सुन भर जाएंगे देशभक्ति के जुनून से, कहेंगे 'भारत माता की जय'" src="https://www.youtube.com/embed/7jhinvwUxDo" item="” isDesktop=”true” id=”5277567″ >
‘तिरंगा झुकने ना देंगे’
खेसारी लाल यादव अपनी गायिकी के लिए जाने जाते हैं. उनका फौजी वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. इस गाने को सुनन के बाद फौजियों के लिए आपके मन सम्मान और भी बढ़ जाएगा. ये दिल को छू जाने वाला है. वीडियो को 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
<youtubeembed cat="entertainment" creationdate="January 26, 2023, 07:30 IST" title="Republic Day 2023: भोजपुरी के 5 गाने, जिन्हें सुन भर जाएंगे देशभक्ति के जुनून से, कहेंगे 'भारत माता की जय'" src="https://www.youtube.com/embed/2wJV2TBAmkg" item="” isDesktop=”true” id=”5277567″ >
‘हमारा देशवा महान’
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का देशभक्ति से ओत-प्रोत गाना ‘हमारा देशवा महान’ है. इसे चार साल पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा नजर आई थीं. गाने के वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
<youtubeembed cat="entertainment" creationdate="January 26, 2023, 07:30 IST" title="Republic Day 2023: भोजपुरी के 5 गाने, जिन्हें सुन भर जाएंगे देशभक्ति के जुनून से, कहेंगे 'भारत माता की जय'" src="https://www.youtube.com/embed/Jzy20krxu1I" item="” isDesktop=”true” id=”5277567″ >
‘यह मेरा प्यारा इंडिया’
दिनेश लाल यादव निरहुआ का देशभक्ति के जोश से भरा गाना ‘यह मेरा प्यारा इंडिया’ को 2 साल पहले रिलीज किया गया था. वीडियो को दो मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाना इतना प्यारा है कि इसे सुनकर आप जोश में भर जाएंगे.
<youtubeembed cat="entertainment" creationdate="January 26, 2023, 07:30 IST" title="Republic Day 2023: भोजपुरी के 5 गाने, जिन्हें सुन भर जाएंगे देशभक्ति के जुनून से, कहेंगे 'भारत माता की जय'" src="https://www.youtube.com/embed/ccFuy7rGdcM" item="” isDesktop=”true” id=”5277567″ >
‘मेरा रंग दे बसंती चोला’
देशभक्ति के रंग में रंगा दिनेश लाल यादव निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ को आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया गाना फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का है. इसे मूवी में भी लोगों ने खूब पसंद किया था.
<youtubeembed cat="entertainment" creationdate="January 26, 2023, 07:30 IST" title="Republic Day 2023: भोजपुरी के 5 गाने, जिन्हें सुन भर जाएंगे देशभक्ति के जुनून से, कहेंगे 'भारत माता की जय'" src="https://www.youtube.com/embed/FBKW09EXK9I" item="” isDesktop=”true” id=”5277567″ >
‘मेरी शान तिरंगा’
इस लिस्ट में अरविंद अकेला कल्लू का गाना भी शामिल है. इसके बोल ‘मेरी शान तिरंगा’ है. इनके वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. आपको बता दें कि भोजपुरी गानों की बात ही कुछ अलग होती है. उसकी मिठास सीधे दिल में दस्तक देती है. इसलिए, भोजपुरी के देशभक्ति गाने भी आप सुनने के बाद जोश से भर जाएंगे. इस भाषा की मिठास आपका दिल जीत लेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhojpuri, Republic day
FIRST PUBLISHED : January 26, 2023, 07:30 IST